आत्मानंद स्कूलों में नर्सरी बंद करने का विरोध, NSUI का उग्र प्रदर्शन

बिलासपुर।स्वामी आत्मानंद स्कूलों में नर्सरी कक्षाएं बंद करने के फैसले को लेकर छात्र संगठन NSUI ने जोरदार विरोध किया। संगठन ने इस निर्णय को शिक्षा विरोधी बताते हुए सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा गजेंद्र यादव का पुतला दहन किया।

NSUI पदाधिकारियों का कहना है कि फंड की कमी का हवाला देकर नर्सरी कक्षाएं बंद करना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, खासकर तब जब सत्र बीच में चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को अच्छी शिक्षा से दूर करने वाला है।

प्रदर्शन के दौरान NSUI ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया, तो मुख्यमंत्री के बिलासपुर दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। संगठन ने प्रशासन को साफ शब्दों में कहा है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

छात्र संगठन ने सरकार से अपील की है कि नर्सरी कक्षाएं तत्काल बहाल की जाएं, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और अभिभावकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई