अब ट्रेन से दागी जाएगी मिसाइल: भारत ने किया अग्नि-प्राइम का सफल रेल-बेस्ड परीक्षण

दिल्ली। भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश ने पहली बार रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल 2,000 किलोमीटर तक मारक क्षमता रखती है और अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। इस ऐतिहासिक सफलता पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, सामरिक बल कमान (SFC) और सशस्त्र बलों को बधाई दी।

रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अग्नि-प्राइम का यह परीक्षण अपनी तरह का पहला प्रक्षेपण है। विशेष रूप से डिजाइन किए गए रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया यह टेस्ट देशभर के रेल नेटवर्क पर निर्बाध रूप से संचालित किया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह मिसाइल कम दृश्यता के साथ बेहद कम समय में लॉन्च की जा सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि रेल से मिसाइल दागने की क्षमता भारत को रणनीतिक बढ़त दिलाएगी। इससे सेना को गतिशीलता और लचीलापन मिलेगा, जिससे दुश्मनों पर किसी भी समय और कहीं से भी प्रहार संभव होगा।

अग्नि-प्राइम मिसाइल को अगली पीढ़ी की तकनीक के साथ विकसित किया गया है। इसका कैनिस्टराइज्ड लॉन्च सिस्टम इसे सुरक्षित, तेज और अधिक विश्वसनीय बनाता है। इस सफलता ने भारत को उन चुनिंदा देशों की कतार में ला खड़ा किया है जिनके पास मोबाइल रेल नेटवर्क से मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता मौजूद है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि भारत की सामरिक ताकत को और मजबूत करेगी और देश की सुरक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई