जी-राम-जी योजना से बदलेगी गांवों की तस्वीर, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार: तोखन साहू

बिलासपुर। केंद्र सरकार की नई जी-राम-जी योजना को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मंगलवार को बिलासपुर में प्रेस वार्ता की। उन्होंने योजना की जानकारी बेहद सरल शब्दों में देते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

तोखन साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यह योजना शुरू की गई है। जी-राम-जी योजना का उद्देश्य मनरेगा की कमियों को दूर करना और मजदूरों के श्रम को देश के विकास से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब ग्रामीण मजदूरों को 100 की जगह 125 दिन का रोजगार मिलेगा। इससे मजदूरों को ज्यादा काम मिलेगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी। मंत्री ने यह भी बताया कि खेती के मौसम को देखते हुए योजना में लचीलापन रखा गया है। जब कृषि कार्य ज्यादा रहेगा, तब 60 दिनों के लिए योजना को अस्थायी रूप से रोका जा सकेगा, जिसे बाद में फिर से शुरू किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब गांवों के विकास की जिम्मेदारी पंचायतों को दी गई है। पंचायतें अपने गांव की जरूरत के अनुसार सड़क, पानी, नाली, तालाब और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दे सकेंगी, जिससे विकास कार्यों में तेजी आएगी।

तोखन साहू ने विश्वास जताया कि जी-राम-जी योजना ग्रामीण भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह योजना सिर्फ रोजगार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सम्मान, स्वाभिमान और स्थायी विकास की मजबूत नींव रखती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई