दिल्ली में नीतीश कुमार को मिला आलीशान बंगला, Z+ सुरक्षा के साथ वीआईपी जोन में शिफ्ट

नई दिल्ली/पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को दिल्ली में नया सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। अब वे राजधानी के वीआईपी इलाके सुनहरी बाग में टाइप-8 श्रेणी के बंगले में रहेंगे।

यह इलाका देश के बड़े नेताओं का प्रमुख आवास क्षेत्र माना जाता है। इसी इलाके में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह के भी बंगले हैं।

नई व्यवस्था के तहत नीतीश कुमार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है और उन्हें CRPF की Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। दिल्ली में उन्हें करीब 3 एकड़ में फैला आलीशान बंगला मिला है, जिसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ हाई लेवल सिक्योरिटी मौजूद है।

वहीं पटना में भी उनका नया आवास तय हो गया है। अब वे 7 सर्कुलर रोड स्थित बंगले में रहेंगे, जहां उनका अधिकांश सामान शिफ्ट किया जा चुका है। इसी आवास पर जेडीयू की अहम बैठक भी होने वाली है, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

दिल्ली में नए बंगले के साथ नीतीश कुमार अब बीजेपी के नेता नितिन नवीन के पड़ोसी भी बन गए हैं, जिससे राजनीतिक हलकों में यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button