नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बने, जल्द दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा; बिहार में बीजेपी का सीएम बनने की चर्चा

पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन गए हैं और खबर है कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। मुख्यमंत्री आवास (1 अणे मार्ग) से उनका सामान 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट होना शुरू हो गया है, जहां वह इस्तीफे के बाद रहेंगे।

बताया जा रहा है कि बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी चल रही है। चर्चा है कि अब राज्य में बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा, जबकि जेडीयू के दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। इसमें नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार का नाम भी सामने आ रहा है।

राज्यसभा की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार चारों सदनों में सदस्य रहने वाले नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं। राजनीतिक हलकों में इसे बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन संभावित सत्ता परिवर्तन को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button