बिहार में खत्म हुआ नीतीश कुमार युग, आज देंगे इस्तीफा; कल नई सरकार का शपथ ग्रहण

बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। पटना में उनकी अगुवाई में आखिरी कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें माहौल काफी भावुक रहा।
बैठक के बाद मंत्री और अधिकारी उनके साथ फोटो और सेल्फी लेते नजर आए। नीतीश कुमार ने अपने साथियों को धन्यवाद दिया और नई सरकार के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि बुधवार को नए मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे।
इस बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई में सरकार बनने की संभावना है। बीजेपी अपने विधायक दल का नेता चुनेगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला होगा।
बिहार विधानसभा में एनडीए के पास बहुमत है, इसलिए सरकार गठन में कोई परेशानी नहीं मानी जा रही है। यह बदलाव राज्य की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।





