70 साल पुराने कागज दिखाकर निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर बड़ा आरोप

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी के भ्रष्टाचार के कारनामे बेजोड़ हैं। दुबे का दावा है कि कांग्रेस ने वर्ष 1956 में सेराजुद्दीन नामक व्यक्ति को खनन और पेट्रोलियम मंत्रालय “बेच” दिया था।

निशिकांत दुबे ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने खुद लोकसभा में इस बात को स्वीकार किया था। उन्होंने बताया कि उस समय के मंत्री के.डी. मालवीय पर सुप्रीम कोर्ट के जज दास जी ने जांच की थी और उनके खिलाफ चार चार्जशीट दाखिल हुई थीं, जिसके बाद उन्होंने 1963 में इस्तीफा दे दिया था।

दुबे ने यह भी आरोप लगाया कि गांधी परिवार के भ्रष्टाचार का पर्दा न उठे, इसलिए 1977 में मुंबई हाई तेल घोटाले में संबंधित लोगों को जेल भेजा गया, लेकिन 1980 में गांधी परिवार ने केस वापस ले लिया।

पहले भी लगाए थे ऐसे आरोप
इससे पहले 3 अक्टूबर को निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर जयपुर की पूर्व महारानी गायत्री देवी और उनके बेटे कर्नल भवानी सिंह को 1975 में जेल भेजने का आरोप लगाया था। दुबे ने कहा था कि इंदिरा गांधी, गायत्री देवी की सुंदरता से ईर्ष्या करती थीं, जिसके चलते उन्हें ड्रग तस्करी और हवाला के झूठे मामलों में फंसा दिया गया था।

कांग्रेस ने बताया बेबुनियाद
निशिकांत दुबे के पिछले आरोपों को कांग्रेस ने निराधार बताया था। वहीं, उनके ताज़ा आरोपों पर कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दुबे से सवाल किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “मान लिया कांग्रेस बुरी है, पर आपने 11 सालों में क्या किया? अपने काम तो बताइए।”

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई