निरहुआ ने दी ठाकरे बंधुओं को चुनौती, दम है तो महाराष्ट्र से निकालकर दिखाओ-

महाराष्ट्र
यह खबर हाल ही की है जहां भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर हो रहे तनाव के बीच ठाकरे बंधुओं को खुला चैलेंज दे दिया है। उन्होंने कहा कि वे मराठी नहीं बोलते और अगर किसी में दम है तो उन्हें महाराष्ट्र से निकलाकर दिखाएं

निरहुआ ने यह बयान अपनी फिल्म हमार नाम बा कन्हैया के प्रमोशन के दौरान दिया, और उन्होंने भाषा के नाम पर विभाजन और जबरदस्ती वाली राजनीति को “गंदी राजनीति” करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत विविध भाषाओं का देश है और मराठी, भोजपुरी, तमिल जैसी सभी भाषाएँ प्यारी हैं—लेकिन किसी पर भाषा थोपना गलत है

महाराष्ट्र में मनसे और अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा मराठी भाषा न बोलने वालों को ऊपर से दबाव और हिंसा की घटनाएँ सामने आ रहीं हैं
निरहुआ ने इस घटनाओं को “देश को तोड़ने वाली गंदी राजनीति” बताया और भाषा-प्रेमियों को चुनौती दी है कि अगर “दम है तो निकाल कर दिखाएं”

उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति लोगों के कल्याण के लिए होनी चाहिए, न कि किसी पर भाषा थोपने के लिए
उन्होंने मराठी की सुंदरता स्वीकार की, लेकिन जबरदस्ती के खिलाफ मजबूत रुख अपनाया
यह बयान अभी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि महाराष्ट्र में भाषा को लेकर हालात पहले से ही तनावपूर्ण हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button