NIA की देशभर में बड़ी कार्रवाई, 8 राज्यों के 15 ठिकानों पर छापेमारी

टेरर फंडिंग और संदिग्ध लेनदेन की जांच, छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी दबिश

दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को आतंकी फंडिंग और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन को लेकर देश के 8 राज्यों में 15 स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के मामले में गिरफ्तार किए गए CRPF जवान मोतीराम जाट की गिरफ्तारी के बाद हुई है।

छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और असम में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान एजेंसी ने कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वित्तीय दस्तावेज जब्त किए हैं। शनिवार रात को जारी प्रेस नोट में NIA ने बताया कि यह कार्रवाई भारत विरोधी साजिशों और टेरर नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ की गई है।

मोतीराम की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई कार्रवाई

CRPF में ASI के पद पर तैनात मोतीराम को 26 मई को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। उस पर पाकिस्तान के खुफिया एजेंटों को संवेदनशील सैन्य जानकारियां देने का आरोप है। जांच में सामने आया कि वह 2023 से पाकिस्तान के संपर्क में था और उसे इसके बदले में हवाला, ऑनलाइन ट्रांसफर और नकद के रूप में पैसे मिलते थे।

UAPA और आफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत केस दर्ज

NIA ने 20 मई को RC-12/2025/NIA/DLI के तहत मामला दर्ज किया था, जिसमें UAPA, आफिशियल सीक्रेट एक्ट और BNS की धाराएं लगाई गई हैं। अब एजेंसी देशभर में फैले नेटवर्क को तोड़ने के लिए इन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद एजेंसी हुई सक्रिय

पहलगाम में हुए हमले के बाद से एजेंसी पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क की जांच में जुटी है। पकड़े गए आरोपियों ने ISI को गोपनीय जानकारी लीक की और बदले में मोटी रकम हासिल की थी। NIA इस पूरी साजिश की कड़ियों को जोड़ने में लगी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई