एनएचएम प्रांताध्यक्ष श्याम मोहन दुबे गिरफ्तार, कर्मचारियों में आक्रोश

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मियों की हड़ताल के बीच आज बड़ा घटनाक्रम हुआ। एनएचएम प्रांतीय अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही संविदा कर्मचारी आक्रोशित हो उठे और बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाने का घेराव करने पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, श्याम मोहन दुबे आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिलने पहुंचे थे और अपनी मांगें शांतिपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान धक्का-मुक्की की घटना हुई, जिसमें एक महिला कर्मचारी घायल हो गई। इसके बाद दुबे वहां से लौट रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और सिविल लाइन थाने ले आई।

गिरफ्तारी के बाद थाने के बाहर संविदा कर्मियों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया और अपने नेता की रिहाई की मांग उठाई। उनका कहना है कि यदि दुबे को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो वे थाने के बाहर ही धरना देने को मजबूर होंगे।

फिलहाल पुलिस की कार्रवाई से आंदोलनरत कर्मचारियों का गुस्सा और भड़क गया है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button