New Vice-Chancellor: अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में भी स्थायी नियुक्ति

छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। (New Vice-Chancellor) राजभवन से जारी आदेश के अनुसार अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में प्रोफेसर ललित चंद्र पटेरिया की नियुक्ति की गई है। वहीं शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के लिए विनय कुमार को नया कुलपति बनाया गया है।प्रोफेसर ललित चंद्र पटेरिया इससे पहले गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रहे हैं।

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में भी स्थायी नियुक्ति (New Vice-Chancellor)

साथ ही वे वर्तमान में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। अब अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके सामने संस्थान को नई दिशा देने की बड़ी चुनौती होगी।विश्वविद्यालय में चल रही विभिन्न जांच और प्रशासनिक चुनौतियों से निपटना भी उनके लिए अहम रहेगा। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, पारदर्शिता बढ़ाने और छात्रों के हित में फैसले लेने की अपेक्षा उनसे की जा रही है। वहीं विनय कुमार की नियुक्ति से रायगढ़ स्थित विश्वविद्यालय में भी स्थायी नेतृत्व सुनिश्चित हो गया है, जिससे शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई