छत्तीसगढ
NEW POSTING: निकाय चुनाव से पहले तबादलों की लिस्ट, डिप्टी कलेक्टरों-पुलिस अफसरों को नई जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने निकाय चुनाव से पहले 65 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इसमें 63 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) और 2 राज्य पुलिस सेवा के अफसर शामिल हैं। कई जिलों के डिप्टी कलेक्टरों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को मंत्रालय से नई पोस्टिंग दी गई है। वहीं, एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारियों में वेदव्रत सिरमौर को दुर्ग जिले से छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल का महाप्रबंधक बना दिया गया है। एएसपी कृष्ण कुमार पटेल को उप परिवहन आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है।
देखिए ट्रांसफर लिस्ट




