नई दिल्ली:महिलाओं को 2500 रुपये कब मिलेंगे? अब भी इंतजार!

दिल्ली महिला योजना :नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में तीन दिन का ‘जहान-ए-खुसरो’ महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें सूफी संगीत, कविता और नृत्य की शानदार प्रस्तुति होगी। दुनियाभर के कलाकार इस कार्यक्रम में अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए शामिल होंगे। यह आयोजन रूमी फाउंडेशन द्वारा किया जाता है, जिसकी स्थापना मुजफ्फर अली ने की थी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था, जिसे 8 मार्च से लागू करने की बात कही गई थी। लेकिन अभी तक सरकार ने कोई आधिकारिक योजना या प्रक्रिया जारी नहीं की है। विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है और इसे चुनावी वादा करार दे रहा है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि सरकार के पास बजट नहीं है, इसलिए यह योजना अभी तक अधर में लटकी हुई है।
किन्हें मिलेगा फायदा? यह योजना गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की महिलाओं के लिए बनाई गई थी। सरकार ने गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये की सहायता, 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर और वरिष्ठ नागरिकों को 2500 रुपये पेंशन देने की भी गारंटी दी थी। अब देखना होगा कि 8 मार्च को यह योजना लागू होती है या फिर सिर्फ एक चुनावी वादा बनकर रह जाती है।
अगर यह योजना लागू होती है, तो दिल्ली की हजारों महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। लेकिन अगर इसे समय पर लागू नहीं किया गया, तो सरकार की विश्वसनीयता पर सवाल उठ सकते हैं। अब सबकी नजरें 8 मार्च पर टिकी हैं, जब यह साफ होगा कि सरकार अपने वादे पर खरी उतरती है या नहीं।





