महासमुंद जिला पंचायत के नए सीईओ हेमंत नंदनवार ने संभाला पदभार

महासमुंद। जिला पंचायत महासमुंद में नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) हेमंत रमेश नंदनवार ने आज सुबह अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने यह जिम्मेदारी निवर्तमान सीईओ एस. आलोक से ली।

श्री नंदनवार 2020 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे महासमुंद के सरायपाली में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और बीजापुर जिले में जिला पंचायत के सीईओ के पद पर कार्य कर चुके हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिला पंचायत के विभिन्न शाखाओं का दौरा किया और कर्मचारियों से मुलाकात कर कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने दफ्तर में कर्मचारियों की उपस्थिति, सफाई व्यवस्था और फाइलों की सही तरीके से व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत परिसर में लगे आकांक्षा हाट मेले का भी अवलोकन किया। यहां उन्होंने महिला समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को देखा और उनके मार्केटिंग और ब्रांडिंग की जानकारी ली।

कार्यभार ग्रहण के समय निवर्तमान सीईओ एस. आलोक भी उपस्थित रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई