Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

NEET UG 2026:नीट पेपर लीक मामले में बॉटनी प्रोफेसर मनीषा मंधारे 14 दिन की सीबीआई हिरासत में

NEET UG 2026: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी बॉटनी प्रोफेसर मनीषा मंधारे को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 14 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। मनीषा मंधारे को उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया था।

सीबीआई के अनुसार मनीषा मंधारे महाराष्ट्र के पुणे में बॉटनी की प्रोफेसर है और उसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था। इसी वजह से उसकी नीट परीक्षा के बॉटनी और जूलॉजी प्रश्नपत्रों तक सीधी पहुंच थी।

जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रश्नपत्र लीक करने के बदले छात्रों से भारी रकम वसूली गई थी। सीबीआई का मानना है कि इस पूरे मामले में अंदरूनी लोगों, बिचौलियों और उम्मीदवारों का नेटवर्क शामिल था।

सीबीआई ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग से शिकायत मिलने के बाद 12 मई 2026 को इस मामले में केस दर्ज किया गया था। अब एजेंसी एनटीए की पूरी प्रक्रिया और पेपर तैयार करने से जुड़े लोगों की भी जांच कर रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि पी.वी. कुलकर्णी नाम का केमिस्ट्री प्रोफेसर भी कई वर्षों तक नीट प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समितियों में काम कर चुका है। वहीं, दोबारा नीट परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई