NDPS Action: चिंगराजपारा में गांजा बेचती महिला गिरफ्तार

सरकंडा पुलिस ने 1.5 किलो गांजे के साथ चंदा बाई को दबोचा,

बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर (NDPS Action) अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरकंडा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर से सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चिंगराजपारा स्थित अटल आवास के पीछे घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही की, जहाँ लक्ष्मी चौक निवासी 58 वर्षीय महिला चंदा बाई राजपूत को अवैध रूप से गांजा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

अनुमानित कीमत लगभग ₹1,40,000/-  , (NDPS Action)

तलाशी लेने पर आरोपिया के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,40,000/- आंकी गई है, साथ ही बिक्री की नगद राशि ₹300/- भी जप्त की गई है। पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई