NDA को मिलेगा पहला अध्यक्ष; अमित शाह-राजनाथ संभाल सकते है कमान

दिल्ली। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में पहली बार अध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी हो रही है। अब तक एनडीए में कोई अध्यक्ष नहीं होता था, सिर्फ संयोजक होता था।

सूत्रों के अनुसार, यह जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं को दी जा सकती है। आपको बता दे, कि अब एनडीए में 41 पार्टियां हैं, इसलिए किसी ऐसे नेता की ज़रूरत है जो सभी दलों के बीच तालमेल बना सके। पहले संयोजक यह काम करते थे, लेकिन पिछले 11 साल से कोई संयोजक नहीं है। अब राज्यों में भी संयोजक बनाए जाने की योजना है, जिससे स्थानीय स्तर पर भी समन्वय बेहतर हो। भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने वाला है। इसके बाद NDA अध्यक्ष की घोषणा होगी। बैठकें चल रही हैं और 20 अप्रैल के बाद कभी भी चुनाव हो सकता है।

चुनाव में इस वजह से हो रही देरी

  • 2029 के चुनाव की रणनीति: नया अध्यक्ष ही 2029 तक पार्टी का चेहरा होगा, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लिया जा रहा है।
  • महिलाओं को ज़्यादा जगह: पार्टी की नई टीम में महिलाओं को 33% तक जगह दी जा सकती है।
  • संघ चाहता है समर्पित युवा: RSS चाहता है कि विचारधारा के प्रति समर्पित युवा नेताओं को मौका दिया जाए।

अध्यक्ष पद के दावेदारी में ये शामिल

  • शिवराज सिंह चौहान
  • सुनील बंसल
  • धर्मेन्द्र प्रधान
  • रघुवर दास
  • स्मृति ईरानी
  • वानति श्रीनिवासन
  • तमिलिसाई सौंदर्यराजन
  • डी. पुरंदेश्वरी
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई