नक्सलियों ने बीयर के बॉटल में किया IED प्लांट, जवानों ने 2 IED किया डिफ्यूज

बीजापुर। नक्सलियों का मंसूबों पर एक बार फिर सुरक्षा बल के जवानों ने पानी फेर दिया है। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए बीयर के बॉटल में IED प्लांट किया था, जिसे जवानों ने बरामद कर उसे नष्ट कर दिया है।
दरअसल थाना आवापल्ली के साथ सीआरपीएफ 229 बटालियन की टीम आरओपी और डिमाईनिंग डयूटी पर निकली थी। इसी दौरान 229 बटालियन की बीडीएस टीम ने मुरदण्डा पगडंडी मार्ग पर बीयर बॉटल में प्लांट 2 IED बरामद किया। 229 सीआरपीएफ बटालियन की बीडीएस टीम ने आईईडी को मौके पर सुरक्षित रूप से नष्ट किया।





