नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता को उतारा मौत के घाट

बीजापुर। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले नक्सली बीजापुर में तांडव मचा रहे हैं। आज फिर नक्सलियों ने एक भाजपा कार्यकर्ता को मौत के घाट उतारा है। यह मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है। इसकी पुष्टि एसपी जितेंद्र यादव ने की है। गौरतलब है कि बीते दिनों नक्सलियों ने भैरमगढ़ के बिरयाभूमि में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की हत्या की थी। अब कुटरू तहसील के ग्राम सोमनपल्ली निवासी भाजपा कार्यकर्ता माड़ो राम कुड़ियम को मौत के घाट उतारा गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई