Naxalite encounter : मुठभेंड़ में 12 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद और 2 घायल

बीजापुर : छत्तीसगढ़ सरकार लगातार नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में कार्यरत है. जिसके लिए लगातार सुरक्षाबलों द्वारा नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में छ्त्तीसगढ़- महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेंड़ हुई, जिसमें जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं मुठभेड़ में 2 जवान भी शहीद हो गए और 2 जवान घायल हो गए.

मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी ने की है. उन्होने बताया कि, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। बीजापुर DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है.

वहीं DIG कमलोचन कश्यप ने कहा कि, अभी जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बड़ा ऑपरेशन है। संख्या स्पष्ट नहीं बता सकते, लेकिन इतना है कि नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। नक्सलियों की मौत की संख्या बढ़ने की संभावना है।

बता दें कि बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में 2 फरवरी को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए माओवादियों में सभी पुरुष नक्सली थे। सुरक्षाबलों के करीब 800-1000 जवानों ने PLGA कंपनी नंबर 2 के नक्सलियों को घेरा था। इनमें बड़े लीडर्स भी थे। मौके से फोर्स ने इंसास समेत 303, 12 बोर, BGL लॉन्चर बरामद किया।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मारे गए नक्सलियों की पहचान हो चुकी है। यह पहला मौका है, जब छत्तीसगढ़ में किसी मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी का सदस्य मारा गया है। चलपति ऊर्फ अप्पा राव गरियाबंद के भालूडिग्गी इलाके से ही 3 राज्यों में नक्सल एक्टिविटी को कंट्रोल करता था।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई