नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026 का आगाज आज, 30 राज्यों के खिलाड़ी शामिल

छत्तीसगढ़ में नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026 की शुरुआत आज से हो गई है। इस आयोजन में देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे हैं। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और राज्य के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता 3 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें कुल सात खेलों का आयोजन किया जाएगा।

पहले दिन रायपुर में विभिन्न खेलों की शुरुआत होगी। स्विमिंग प्रतियोगिताएं सुबह 9 बजे से शुरू होंगी, जिनमें पुरुष और महिला वर्ग के 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 50 मीटर बटरफ्लाई की हीट्स आयोजित की जाएंगी। इनके फाइनल मुकाबले शाम 4:30 बजे से होंगे। वेटलिफ्टिंग के लिए दोपहर 2 बजे ज्यूरी और तकनीकी अधिकारियों की बैठक रखी गई है।

हॉकी के लिए सुबह 11 बजे टीम मैनेजर्स की बैठक होगी। वहीं महिला फुटबॉल मुकाबलों में सुबह 7:30 बजे तमिलनाडु और गुजरात के बीच मैच खेला जाएगा। दोपहर 4 बजे सिक्किम बनाम झारखंड, आंध्र प्रदेश बनाम छत्तीसगढ़ और असम बनाम अरुणाचल प्रदेश के मुकाबले होंगे।

प्रतियोगिता के अन्य आयोजन अंबिकापुर और जगदलपुर में भी किए जाएंगे। कुश्ती और मलखंब अंबिकापुर में होंगे, जबकि एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं जगदलपुर में आयोजित की जाएंगी।

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के करीब 180 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा, जिससे उनके प्रदर्शन और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री ने इस आयोजन को युवाओं और खासकर आदिवासी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने का बड़ा अवसर बताया। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों को बेहतर मंच और प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।

इस आयोजन को राज्य में खेलों को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई