राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026: रायगढ़ में यातायात पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान

रायगढ़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत रायगढ़ यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में, एडिशनल एसपी अनिल सोनी और ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत शहर और ग्रामीण इलाकों में आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यातायात पुलिस की टीम सार्वजनिक स्थानों, स्कूल-कॉलेजों, चौक-चौराहों, ग्राम चौपालों, पेट्रोल पंपों और विभिन्न वाहनों पर सड़क सुरक्षा से जुड़े बैनर, पोस्टर और स्टीकर लगाकर लगातार प्रचार-प्रसार कर रही है।

पुलिस अधिकारी और कर्मचारी खुद सड़क पर मौजूद रहकर लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तय गति सीमा का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने और ट्रैफिक सिग्नल मानने जैसे जरूरी नियमों की जानकारी दे रहे हैं। इसका मकसद सड़क हादसों में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित करना है।

इसके साथ ही रायगढ़ पुलिस अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां और संदेश साझा कर रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़ सकें। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यातायात नियम सिर्फ कानून नहीं, बल्कि हर नागरिक की सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारी हैं। इन्हें अपनाकर ही सुरक्षित और दुर्घटना-मुक्त सड़क व्यवस्था बनाई जा सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई