National Conference of Vice-Chancellors: न्यायधानी में शिक्षा का महाकुंभ, राज्यपाल रमेन डेका ने किया 42 कुलपतियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
'हॉलिस्टिक डेवलपमेंट' पर देश के दिग्गज शिक्षाविदों का महामंथन

न्यायधानी बिलासपुर के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि का क्षण है, (National Conference of Vice-Chancellors) जहाँ अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के यूटीडी विभाग द्वारा आयोजित ‘ट्रांसफॉर्मिंग यूनिवर्सिटीज फॉर हॉलिस्टिक डेवलपमेंट’ विषय पर दो दिवसीय भव्य महा-सम्मेलन का आगाज़ हुआ है। इस गरिमामयी कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल महामहिम रमेन डेका ने दीप प्रज्वलित कर किया। उच्च शिक्षा के इस अभूतपूर्व समागम में देश भर से 42 वर्तमान और पूर्व कुलपति एक ही मंच पर एकत्रित हुए हैं, जो शैक्षणिक सुधारों और विश्वविद्यालयों के कायाकल्प को लेकर विस्तृत चर्चा कर रहे हैं।
बिलासपुर से तय होगा उच्च शिक्षा का भविष्य, (National Conference of Vice-Chancellors)
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक सशक्त भविष्य का रोडमैप तैयार करना और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद चुनौतियों का ठोस समाधान खोजना है। राष्ट्रीय स्तर के इस बड़े आयोजन के लिए बिलासपुर का चयन न केवल शहर के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख शैक्षणिक केंद्र के रूप में भी स्थापित कर रहा है, जहाँ अगले दो दिनों तक शिक्षा जगत के सबसे बड़े मस्तिष्क एक नई शिक्षा क्रांति की आधारशिला रखेंगे……





