मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलीं राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर, महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और शॉल व नंदी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस मुलाकात के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा और उनके कल्याण से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने राज्य में महिलाओं की स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए आयोग के साथ सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक श्री विक्रम उसेंडी भी मौजूद रहे।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button