National Beach Handball Championship: छत्तीसगढ़ महिला बीच हैंडबॉल टीम ने जीता गोल्ड

रायपुर। असम में आयोजित सीनियर नेशनल बीच हैंडबॉल चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ की महिला बीच हैंडबॉल टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। केरल के साथ फाइनल मुकाबले के दौरान छत्तीसगढ़ की टीम ने केरल को सीधे सेटों में 14-11 और 19-11 स्कोर से हराया। खेल के दौरान खिलाड़ियों की रणनीति की झलक देखने को मिली।
छत्तीसगढ़ हैंडबॉल संघ के महासचिव बशीर अहमद खान ने इस जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। यह जीत आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए प्रेरणा बनेगी। प्रतियोगिता में टीम की खिलाड़ी कंचन महानंद को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब दिया गया। महासचिव अहमद नेकहा, कि खिलाड़ियों की 38वें नेशनल गेम्स में नजर है। नेशनल गेम्स उत्तराखंड में 28 जनवरी से शुरु होने वाला है।





