नरगिस फाखरी की बहन को न्यूयॉर्क पुलिस ने किया गिरफ्तार, EX बॉयफ्रेंड को जलाकर मारने का है आरोप

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। उनकी बहन आलिया फाखरी को डबल मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल न्यूयॉर्क पुलिस आलिया से पूछताछ कर रही है।
आलिया फाखरी पर एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जेकब्स और उनकी गर्लफ्रेंड अनास्तासिया स्टार एटिएन को जिन्दा जलाने का आरोप है। आलिया पर आरोप है कि उन्होंने एक गैराज में आग लगाई, जिसमें उनके एक्स बॉयफ्रेंड अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ था। जानकारी के मुताबिक आलिया अपने एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जेकब्स से वापस पैचअप करना चाहती थी। लेकिन जेकब्स ने आलिया के साथ दुबारा रिश्ते में आने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज होकर उन्होंने न्यूयॉर्क के क्वींस में एक, दो मंजिला गैराज में आग लगाई, जिससे दोनों की मौत हो गई। अमेरिकी कानून के मुताबिक इस मामले में आलिया को फांसी या उम्रकैद की सजा हो सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई