बिलासपुर में शिक्षा की नई उड़ान, शुरू हुआ एजुकेशन हब और नालंदा परिसर का निर्माण

बिलासपुर।बिलासपुर के छात्रों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। शहर में एजुकेशन हब और नालंदा परिसर के निर्माण की शुरुआत हो गई है। जिला प्रशासन ने इसके लिए दयालबंद क्षेत्र में 16 एकड़ भूमि का चयन किया है। यह परियोजना शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय जोड़ेगी और हजारों छात्रों को सुरक्षित, आधुनिक और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराएगी।

फिलहाल बिलासपुर में 52 से अधिक कोचिंग संस्थान संचालित हैं, जिनमें से अधिकांश किराए के कमरों में चल रहे हैं। इन जगहों पर सुरक्षा के मानक बेहद कमजोर हैं और छात्र तंग गलियों व असुरक्षित इमारतों में पढ़ने को मजबूर हैं। दिल्ली में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद प्रशासन ने शहर के सभी कोचिंग संस्थानों का सर्वे कराया, जिसमें कई गंभीर खामियां सामने आईं।

जांच में पता चला कि अधिकतर कोचिंग सेंटरों में अग्नि सुरक्षा, बिजली व्यवस्था और पानी की समुचित सुविधा नहीं है। 52 में से केवल तीन-चार संस्थानों के पास ही अपनी इमारत है, बाकी सभी किराए के भवनों में संचालित हो रहे हैं। इन्हीं हालातों को देखते हुए प्रशासन ने एजुकेशन हब की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की।

प्रस्तावित एजुकेशन हब में 500 सीटों की अत्याधुनिक लाइब्रेरी, 700 सीटों वाला ऑडिटोरियम, 300-300 सीटों के तीन एकेडमिक ब्लॉक और एक कैफेटेरिया बनाया जाएगा। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को सुरक्षित और सुव्यवस्थित माहौल मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, एजुकेशन हब और नालंदा परिसर की संयुक्त लागत करीब 100 से 120 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह परियोजना केंद्र सरकार की एसएसएस योजना के तहत प्रस्तावित है। प्रशासन का मानना है कि यह कदम बिलासपुर को एजुकेशन हब सिटी की दिशा में आगे बढ़ाएगा और छात्रों के सपनों को नई उड़ान देगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई