महासमुंद: छेड़छाड़ मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष थाने बुलाए गए, समर्थकों ने किया हंगामा

महासमुंद। तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू पर एक महिला ने छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर साहू को पूछताछ के लिए थाने बुलाया।
जैसे ही यह खबर फैली, साहू के समर्थक बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। समर्थकों ने शिकायत करने वाली महिला के खिलाफ भी विरोध जताया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने साहू पर पैसों की मांग के साथ छेड़छाड़ और दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस पर बीएनएस की धारा 351(3), 296, 74, 75(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।





