घर में घुसकर हत्या: बेटियां अब घर में भी सुरक्षित नहीं, बिलासपुर में उग्र प्रदर्शन

बिलासपुर में हुए प्रियंका देवांगन हत्याकांड को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश भड़का हुआ है। परिजन व क्षेत्रवासी घटना को लेकर खासे आक्रोशित हैं। इसी कड़ी में आज आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ फांसी की सजा देने की मांग की। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि, जिस तरह घर में घुसकर युवती की निर्मम हत्या की गई है, ऐसे में आरोपी को इसकी सख्त सजा के रूप में फांसी की सजा मिलनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि, बेटियां पहले बाहर और अब घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। आरोपी घर में घुसकर बेख़ौफ़ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और बेटियों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में आरोपियों को सबक सिखाने के लिए उनपर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों ने प्रियंका के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। गौरतलब है कि, बीते 18 अक्टूबर को सरकंडा क्षेत्र में युवक ने युवती के घर घुसकर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। युवक प्रेम प्रसंग में युवती के बात नहीं करने से नाराज था। घटना के बाद तत्काल पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button