नगर निगम रायपुर में अधिकारियों का तबादला, आयुक्त ने जारी किया आदेश

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। निगम आयुक्त विश्वदीप ने सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक यह फेरबदल किया है। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, जोन 3 के कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस को जोन 7 में पदस्थ किया गया है। वहीं जोन 7 के प्रभारी कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे को जोन 3 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा कई सहायक अभियंताओं और उपअभियंताओं के भी जोन बदले गए हैं। जोन 7 के सहायक अभियंता गोविंद साहेब बजारे को जोन 2, अरविंद राहुल को जोन 5 भेजा गया है। जोन 2 के सहायक अभियंता शत्रुधन देशलहरे और जोन 5 के सहायक अभियंता कमलेश मिथलेश को जोन 7 में पदस्थ किया गया है। जोन 7 के प्रभारी सहायक अभियंता पुकेश साहू को जोन 6 की जिम्मेदारी दी गई है।
उपअभियंताओं में भी व्यापक फेरबदल हुआ है। राजकमल घृतलहरे को जोन 6, विक्रम सिंह ठाकुर को जोन 7, कृति शर्मा को जोन 5, विद्या देशलहरा को जोन 6, राहुल थरानी को जोन 10 पदस्थ किया गया है। वहीं जोन 10 के उपअभियंता सुरेन्द्र श्रीवास, जोन 5 की उपअभियंता प्रेरणा अग्रवाल और जोन 6 की उपअभियंता रचना संघवी को जोन 7 में पदस्थ किया गया है।
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि यह तबादले कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।





