Municipal body elections: भाजपा जिला अध्यक्ष की बेटी ने थामा कांग्रेस का दामन, विधायक ने कांग्रेस में कराया प्रवेश

Municipal body elections: (बेमेतरा) : छत्तीसगढ़ के धमतरी भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ललिता साहू की बेटी योगिता साहू कांग्रेस में शामिल हुई। कांग्रेस प्रवेश के साथ ही बड़ी जिम्मेदारी मिली। जिला पंचायत सदस्य 12 (भाठासोरी ) के लिए कांग्रेस ने योगिता साहू को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। योगिता भाजपा पूर्व विधायक अवधेश चंदेल के भाई अंजनी (प्रीतम ) चंदेल को टक्कर देगी। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कांग्रेस प्रवेश कराया।

वहीं नगरीय निकाय चुनाव की जनघोषणा पत्र भाजपा जल्द ही जारी करेगी। इसी प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को भाजपा का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के व्यापारियों से मिले। इस दौरान भाजपा के जनघोषणा पत्र और प्रदेश के विकास के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। क्योंकि प्रदेश के शहरों में व्यापारिक वर्ग ज्यादा निवास करता है और उनकी विकास में बड़ी भूमिका होती है। ऐसे में व्यापारियों से जनघोषणा पत्र में शामिल किए जाने वाले अन्य विकासोन्मुख सुझाव भी मांगे है।

इस दौरान कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि, भाजपा की डबल इंजन की सरकार में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीतियों के चलते व्यापार और व्यापारियों के हित पर कई निर्णण लिए गए हैं। छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग के लिए अनुकूल माहौल है। इसका जीता जागता प्रमाण यह है कि अभी हाल में मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव से कई औद्योगिक घरानों ने प्रदेश में एक लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे व्यापार के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई