MP Meets Minister: केंद्रीय मंत्री से सांसद साहू ने की मुलाकात, पांच सूत्रीय मांगे रखी सामने

बिलासपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ को रेलवे के लिए ऐतिहासिक बजट आवंटन देने पर आभार व्यक्त किया। इस बार छत्तीसगढ़ को रेलवे के क्षेत्र में 6,925 करोड़ रुपये का बजट मिला है, जो पहले के औसत से 22 गुना ज्यादा है।

ट्रेन ठहराव की मांग

सांसद तोखन साहू ने जयराम नगर स्टेशन पर बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, कोरबा-रायपुर हसदेव, सारनाथ एक्सप्रेस और कुर्ला एक्सप्रेस को रूकवाने की मांग की है। सांसद साहू ने कटघोरा-डोंगरगढ़ रेलवे लाइन का कार्य शीघ्र शुरू करने की भी मांग की, जिससे औद्योगिक और यात्री परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने

सभी मांगों पर प्राथमिकता से विचार करने का आश्वासन दिया और रेलवे सुविधाओं के विकास के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही।

 बिलासपुर क्षेत्र के लिए मांगें

  • भनवारटंक रेलवे स्टेशन के पास अंडरब्रिज का निर्माण
  • सल्का-मजगांव मार्ग पर अंडरब्रिज निर्माण
  • नवागांव से ढेलुवापुर तक अंडरब्रिज निर्माण
  • जयराम नगर में अंडरब्रिज निर्माण
  • कोटा रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज निर्माण
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई