130वें संवैधानिक संशोधन विधेयक पर जेपीसी बैठक, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लिया हिस्सा

रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज संसद में आयोजित 130वें संवैधानिक (संशोधन) विधेयक 2025 और इससे जुड़े अन्य संशोधन विधेयकों पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। इस बैठक का उद्देश्य विधेयक के विभिन्न प्रावधानों पर गहन चर्चा करना और समिति के सदस्यों को तकनीकी व कानूनी जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

जेपीसी की इस बैठक में देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद शामिल हुए। बैठक के दौरान विधेयक से जुड़े कानूनी, संवैधानिक और व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विधि एवं कानूनी विशेषज्ञों ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विधेयक के उद्देश्यों, प्रभावों और संभावित बदलावों की जानकारी दी।

इस अवसर पर NUJS कोलकाता (नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूडिशियल साइंसेज) और NLU ओडिशा (नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, ओडिशा) के विशेषज्ञों ने समिति के सदस्यों को विधेयक से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। विशेषज्ञों ने संवैधानिक प्रावधानों, न्यायिक दृष्टिकोण और संशोधन के दीर्घकालिक प्रभावों पर भी प्रकाश डाला।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बैठक में सक्रिय सहभागिता करते हुए कहा कि किसी भी संवैधानिक संशोधन से पहले उसके सभी कानूनी और सामाजिक प्रभावों का गहराई से अध्ययन किया जाना आवश्यक है, ताकि देश के लोकतांत्रिक ढांचे को और मजबूत बनाया जा सके। बैठक के दौरान सदस्यों ने विशेषज्ञों से सवाल-जवाब किए और अपने सुझाव भी साझा किए।

जेपीसी का उद्देश्य विधेयक को अधिक प्रभावी, संतुलित और जनहितकारी बनाना है। समिति आने वाले दिनों में और बैठकों के माध्यम से सभी पहलुओं पर विस्तार से विचार करेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई