Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

दूध पिलाते समय 6 दिन की बेटी का मां ने घोंटा गला…फिर बैग में रखकर बगल की छत पर फेंका…वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

दिल्ली के ख्याला इलाके में ममता को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. एक मां ने अपनी ही 6 दिन की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया. उसका दोष सिर्फ इतना था कि वह एक लड़की थी. चौथी बार बेटी पैदा होने की बात शाहदरा की रहने वाली शिवानी सहन नहीं कर पा रही थी. वह इस बात से इतना परेशान हो गई कि उसके मन में बच्ची को मारने का ख्याल आने लगा. उसने इस काम को बखूबी अंजाम भी दे डाला और किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी.

मां ने 6 दिन की बच्ची को मार दिया

पीएस ख्याला में सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें बताया गया कि एक 6 दिन की बच्ची गायब है. मामला संवेदनशील होने की वजह से पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच गए. बच्ची की मां से भी पूछताछ की गई. मां शिवानी ने बताया कि उसको एक रात पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी, जिसके बाद वह अपने माता-पिता के घर आ गई. रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच उसने बच्ची को दूध पिलाया और उसे अपने बगल में लिटाकर वह सो गई. जब वह सुबह करीब 4:30 बजे उठी तो बच्ची वहां थी ही नहीं.

बैग में मिली 6 दिन की बच्ची की लाश

पुलिस ने पूरी बात सुनने के बाद पड़ोस में लगे सीसीटीवी की जांच करने और आसपास के सभी घरों और इलाके की जांच के लिए एक टीम का गठन किया. पुलिस की तलाश के दौरान शिवानी ने कहा कि उसे अपने टांके हटवाने के लिए अस्पताल जाना है. उसकी यह बात पुलिस को अजीब जरूर लगी, लेकिन उसकी मेडिकल कंडीशन को देखते हुए पुलिस ने उसे रोका नहीं. इसी बीच तलाशी के दौरान बगल के घर की छत पर एक बैग मिला. बैग खोलते ही पुलिस सन्न रह गई. उसके अंदर तो 6 दिन की बच्ची थी. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

मां ने क्यों ली अपनी ही बच्ची की जान?

बच्ची को ढूढने और पूछताछ करने के दौरान शिवानी बुरी तरह से टूट गई और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. शुरुआती पूछताछ में शिवानी ने सारा राज उगल दिया. उसने बताया कि उसने चौथी बार बच्ची को जन्म दिया है. उसकी दो बच्चियों की मौत पहले ही हो चुकी है. इस वजह से वह सामाजिक कलंक का सामना करना पड़ रहा है. बच्ची को दूध पिलाते समय उसके मन में यही विचार आ रहे थे. इसी बात से वह इतना घबरा गई कि उसने बच्ची का मुंह और गला दबा दिया, जिस वजह से उसकी मौत हो गई. बच्ची की मौत के बाद उसे एक बैग में रखकर उसने बगल की छत पर फेंक दिया. इसके बाद वह सो गई. उसे समझ ही नहीं आ रहा था कि वह अपने परिवार वालों को क्या बताए. इसलिए उसने बच्चा गायब होने की कहानी बना दी.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई