छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत, पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त को दी गई श्रद्धांजलि

रायपुर, 14 जुलाई 2025 –
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का शुभारंभ सोमवार को प्रश्नकाल के साथ हुआ। कार्यवाही की शुरुआत में पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और अविभाजित मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शेखर दत्त को याद करते हुए कहा कि वे एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को दिशा देने वाला नेतृत्व मिला। “राज्यपाल के रूप में उनका योगदान अतुलनीय रहा,
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, शेखर दत्त जी ने सेना में रहते हुए देश की सेवा की, फिर IAS अधिकारी के रूप में प्रशासन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में उन्होंने जो कार्य किया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। पूरे प्रदेश की ओर से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने भी दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को अमूल्य धरोहर बताया।
संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप ने कहा, देश ने एक कर्मठ और समर्पित व्यक्तित्व खो दिया है। उनका जाना सभी के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, शेखर दत्त ने ऊँचे-ऊँचे पदों पर रहते हुए भी सादगी और सरलता को नहीं छोड़ा। उनका जाना न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए गंभीर क्षति है।
विधानसभा ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वही मानसून सत्र की आगामी कार्यवाही में, परीक्षा में गड़बड़ी, बजट और जनहित के कई मुद्दों पर चर्चा अपेक्षित है।





