Monkey Attack: बंदर के हमले में 55 वर्षीय व्यक्ति घायल

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में बंदर ने बुजुर्ग पर हमला करके काट दिया। हमले में बुजुर्ग को 11 सेंटीमीटर घाव का निशान आया है। परिजनों ने उसे ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है और वन विभाग को सूचना दी है।

मरीज का उपचार करने वाले डॉ अपूर्व वर्मा ने बताया कि मूलत: महाराष्ट्र निवासी यह व्यक्ति अपने बेटी-दामाद के यहां बालोद आया हुआ था। वो हाल ही में नाना बने हैं। शाम को वह घर से बाहर निकले कि तभी एक बन्दर पेड़ से कूदकर उनके कंधे पर आ गया। उन्होंने हड़बड़ाकर बन्दर को हटाने की कोशिश की तो बन्दर ने उन्हें घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर घर वाले बाहर आए और उन्हें तुरन्त पास के दवाखाने ले गए। वहां मरहम पट्टी कर उन्हें एंटी रेबीज का इंजेक्शन दिया गया। इसके बाद उसे लेकर घरवाले भिलाई के लिए रवाना हुए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई