आंबेडकर जयंती पर पीएम मोदी और खड़गे की मुलाकात, महिला आरक्षण बिल पर मांगा समर्थन

आंबेडकर जयंती के मौके पर संसद में एक खास मुलाकात देखने को मिली। नरेंद्र मोदी और मल्लिकार्जुन खड़गे आमने-सामने आए और दोनों के बीच महिला आरक्षण बिल को लेकर बातचीत हुई।
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने खड़गे से अपील की कि संसद में आने वाले महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन विधेयक का समर्थन किया जाए। उन्होंने कहा कि यह बिल महिलाओं के हित में है और इसे पास करना सभी की जिम्मेदारी है।
इस पर खड़गे ने कहा कि वे इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और फिर अपना फैसला बताएंगे।
सरकार 2029 लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण कानून लागू करना चाहती है। इसके लिए 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र भी बुलाया गया है, जिसमें इस बिल पर चर्चा होगी।
यह पूरा घटनाक्रम आंबेडकर जयंती के दिन हुआ, जब देशभर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही थी।





