मोदी कैबिनेट ने 10 राज्यों में 12 नए औद्योगिक शहर बनाने को दी मंजूरी, घरेलू विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 10 राज्यों में 12 नए औद्योगिक शहरों की स्थापना को मंजूरी दी गई. इन परियोजनाओं पर 28,602 करोड़ रुपये का अनुमानित निवेश होगा. 10 राज्यों में फैली और छह प्रमुख गलियारों के साथ रणनीतिक रूप से नियोजित ये परियोजनाएं भारत की विनिर्माण क्षमताओं और आर्थिक विकास को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण छलांग साबित हो सकती हैं.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि ये औद्योगिक शहर उत्तराखंड में खुरपिया, पंजाब में राजपुरा-पटियाला, महाराष्ट्र में दिघी, केरल में पलक्कड़, उत्तर प्रदेश में आगरा और प्रयागराज, बिहार में गया, तेलंगाना में जहीराबाद, आंध्र प्रदेश में ओर्वाकल (Orvakal) और कोपार्थी तथा राजस्थान में जोधपुर-पाली में विकसित किए जाएंगे.

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button