विधायक ईश्वर साहू को बताया कमीशनखोर, आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के साजा के बीजेपी विधायक ईश्वर साहू पर सोशल मीडिया में तल्ख टिप्पणी करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता अंजोर यदु को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अखबारों की खबर के साथ पोस्टर जारी किए गए थे। जिसमें उसने विधायक ईश्वर साहू को कमीशनखोर बताया था। अंजोर यदु साजा के कद्दावर कांग्रेस नेता रविंद्र चौबे का बेहद करीबी और विश्वासपात्र के रुप में जाना जाता है। बताया जाता है कि पुलिस अंजोर यदु के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर उसे जेल की कार्यवाही कर रही है। दरसअल, कांग्रेस कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर बीजेपी विधायक ईश्वर साहू की अखबारों की खबर के साथ पोस्टर जारी किए गए थे।

इस ख़बर के साथ विधायक ईश्वर साहू की तस्वीर लगाई गई और लिखा गया था कि, थान खम्हरिया क्षेत्र के भाजपा नेता के पुत्र गिरफ्तार। सोशल मीडिया में जारी पोस्टर में इसके आगे लिखा गया था कि, चारों तरफ फैले हैं वसूलीबाज हज़ार, क्योंकि संरक्षण है उनको कमीशनखोर विधायक ईश्वर साहू का अपरंपार।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई