हैदराबाद में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का होगा भव्य आयोजन, खर्च को लेकर सियासी भूचाल

>हैदराबाद:
भारत लगातार दूसरी बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिया का भव्य आयोजन करने जा रहा है। इस बार तेलंगाना के हैदराबाद में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए तेलंगाना सरकार ने 200 करोड़ का भारी-भरकम बजट का ऐलान किया है। लेकिन ये फैसला विपक्षी पार्टी, भारत राष्ट्र समिति (BRS) को रास नहीं आ रही है। BRS नेता केटी रामाराव ने इसे सरकारी खजाने का दुरुपयोग करार देते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि जनता के पैसों को इस तरह फिजूलखर्ची में लगाना गलत है। इस विवाद ने आयोजन से पहले ही सुर्खियां बटोर ली हैं।

हैदराबाद में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 7 मई से 31 मई तक चलेगी, इस मेगा इवेंट में 120 देशों की प्रतियोगी हिस्सा ले रहीं है। इस भारत की नजर नंदिनी गुप्ता पर है। राजस्थान की कोटा में रहने वाली नंदिनी गुप्ता भारत की ओर से मिस वर्ल्ड का खिताब जितने के लिए मैदान पर उतरेंगी। नंदिनी ने कोटा के सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की और मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है। उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास से देश को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।

पिछले साल की विजेता ही इस बार के चैंपियन की ताजपोशी करेंगी। बता दें पिछले साल मुंबई में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया था, जिसमें चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने खिताब अपने नाम किया था। इस बार हैदराबाद में क्रिस्टीना नई विजेता को ताज सौंपेंगी, जिससे आयोजन में चार चांद लगने की उम्मीद है।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की परफॉर्मेंस की बात करें, तो अब तक 6 बार भारत इस खिताब पर अपना कब्ज़ा जमा चुकी है। भारत की तरफ से रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुखी, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है। हैदराबाद का ये आयोजन मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 72वां आयोजन होगा। वही इस बार राजस्थान नंदिनी गुप्ता से भारत को काफी उम्मीदें हैं।

आपको बता दें कि, मिस वर्ल्ड सबसे पुरानी मौजूदा अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है। इसे सन 1951 में एरिक मोर्ले द्वारा यूनाइटेड किंगडम में बनाया गया था। साल 2000 में उनकी मृत्यु के बाद से , मोर्ले की विधवा, जूलिया मोर्ले , इस प्रतियोगिता की सह-अध्यक्ष रही हैं। मिस यूनिवर्स , मिस इंटरनेशनल और मिस अर्थ के साथ , यह बिग फोर सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक है । वर्तमान मिस वर्ल्ड चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा हैं , जिन्हें 9 मार्च 2024 को मुंबई में ताज पहनाया गया था। जिसमें चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था।

भारत लगातार दूसरी बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी मिलने खासा उत्साहित है, तो वही तेलंगाना सरकार ने भी 7 मई से शुरू होने वाले इस बहुप्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि इस प्रतियोगिता में तेलंगाना सरकार द्वारा 200 करोड़ रुपये खर्च करने के ऐलान के बाद राजनैतिक गलियारों में भूचाल मच गया है, लेकिन फिर भी तेलंगाना सरकार इन सभी बातों को दरकिनार करते हुए तैयारी में जुट गई है। वही राजस्थान की नंदिनी गुप्ता से इस बार भारत को मिस वर्ल्ड के ताज काफी उम्मीद है, लेकिन इस प्रतियोगिता में कौन कितना खरा उतर पाएगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button