नाबालिग से दुष्कर्म का मामला – आरोपी गिरफ्तार, लड़की सुरक्षित बरामद

चकरभाठा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सायबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के खरसिया से नाबालिग को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
आरोपी मन्नु सारथी, जो कोरबा जिले का निवासी है, ने पूछताछ में दुष्कर्म करने की बात कबूल की। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में चकरभाठा थाना प्रभारी उत्तम साहू, महिला प्रधान आरक्षक उर्मिला कुजूर और आरक्षक रामकुमार बघेल की अहम भूमिका रही।





