दुर्ग में नाबालिग ने की 40 वर्षीय युवक की हत्या, पुरानी रंजिश बनी वजह

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़पार गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग ने 40 वर्षीय युवक की सिर पर वार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सचिन यादव के रूप में हुई है।
रात 11.30 बजे हुई वारदात
घटना गुरुवार देर रात करीब 11.30 बजे की है, जब सचिन यादव ने गांव के ही एक नाबालिग को पुराने विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत के बहाने बुलाया था। बातचीत के दौरान बहस बढ़ गई और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
हाथापाई के बीच सचिन ने नाबालिग के साथ मारपीट की। इसी दौरान नाबालिग ने पास में रखे किसी भारी हथियार से सचिन के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और मृतक सचिन, नाबालिग को नुकसान पहुंचाना चाहता था। नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव में इस घटना से दहशत का माहौल है।





