Militant Arrested: पुलिस-सेना की बड़ी कार्रवाई, बाजार में खरीददारी करने पहुंचे उग्रवादियों को दबोचा

इंफाल। मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में पुलिस ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक उग्रवादी, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का सक्रिय सदस्य है, जिसे मंगलवार को टॉप खोंगनांगखोंग से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान येंगखोम भोगेन सिंह (50) के रूप में हुई है। दूसरे गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पुखरामबम थोइबा सिंह (38) के रूप में हुई है, जो प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) का सदस्य है। उसे मंत्रिपुखरी बाजार से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा, भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से मणिपुर के चार जिलों में कई सफल अभियानों में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद की। इनमें चुरचंदपुर, थौबल, कांगपोकपी और तेंगनुपाल जिले के पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों से 12 हथियारों, ग्रेनेड्स, गोलियां और अन्य सामग्री बरामद की गई। इन अभियानों में सेना और पुलिस ने कार्बाइन, मशीन गन, राइफल, पिस्तौल और अन्य सामग्री बरामद की, जिन्हें मणिपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। इससे पहले, 16 जनवरी को असम राइफल्स ने चुराचांदपुर जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से करीब 62 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित याबा टैबलेट्स और ब्राउन शुगर बरामद किया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button