पदक विजेता मनु भाकर कोच के साथ लौटीं भारत, दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत, बेटी पर देश को गर्व

Olympics पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए दो पदक जीतने वाली मनु भाकर बुधवार को स्वदेश लौटीं। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पहले से उनके इंतजार में खड़े फैंस ने निशानेबाज का भव्य स्वागत किया। इस दौरान मनु के माता-पिता भी मौजूद रहे।

फैंस ने किया भव्य स्वागत

मनु के साथ उनके कोच जसपाल राणा का भी जोरदार स्वागत हुआ। मनु ने कहा ‘बेहद खुशी है इतना प्यार मिल रहा हैं।’ फैंस ने ढोल-नगाड़ों के साथ दोनों का जोरदार स्वागत किया। वहीं, कुछ फैंस को मनु के साथ सेल्फी लेने का भी मौका मिला।

माता-पिता के लिए गर्व की बात

ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को लेने उनके माता-पिता एयरपोर्ट पहुंचे। उनके चेहरे पर बेटी की जीत की खुशी साफतौर पर झलक रही थी। उनके माता-पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मनु ने जो उपलब्धि हासिल की है वह किसी भी माता-पिता के लिए गर्व की बात है। मनु की मां सुमेधा भाकर ने कहा, मनु के लिए जो लोगों का अत्यधिक प्रेम है, उसे देखकर अत्यंत प्रसन्न हूं|

 

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
बेहद कम उम्र में शादी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियां जानिए! सिंधु के अलावा, भारत की कौन 5 नदियां पाकिस्तान जाती हैं
बेहद कम उम्र में शादी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियां जानिए! सिंधु के अलावा, भारत की कौन 5 नदियां पाकिस्तान जाती हैं