MAUSAM: दिल्ली-यूपी में शीतलहर से ठिठुरे लोग, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी जारी

दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने 19 जनवरी को दिल्ली, यूपी, बिहार, और राजस्थान में घने कोहरे और शीतलहर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में रविवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, और सुबह में मध्यम से घना कोहरा हो सकता है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

winter1239(4)

कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और यातायात प्रभावित हुआ है। गुलमर्ग और अन्य उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से रास्ते बंद हो गए हैं। मौसम विभाग ने 20 से 23 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।

winter12394(6)

हार्टअटैक का खतरा बढ़ सकता है

शीतलहर के दौरान खासकर बुजुर्गों और ह्रदय रोगियों के लिए यह मौसम खतरनाक हो सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि सर्दियों में रक्त संचार में कमी के कारण हार्टअटैक का खतरा बढ़ सकता है। इस दौरान शुगर और बीपी को नियंत्रित रखना जरूरी है और 30 मिनट का नियमित अभ्यास करने की सलाह दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button