MAUSAM: देश में बढ़ेगा ठंड का ग्राफ, दिल्ली-पंजाब-हरियाणा में होगी बारिश

दिल्ली। देश में ठंड का तापमान एक बार फिर बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अधिकारियों ने आने वाले दिनों में बारिश होने की वजह से ठंड होने की बात कही है। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया, कि दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश होगी। कोहरा भी हवा में ठंड बढाएगा।

दिल्ली के साथ पंजाब और हरियाणा में भी अगले दो दिन हल्की वर्षा हो सकती है। इधर जम्मू कश्मीर में कुछ जगहों पर मंगलवार को हिमपात हुआ। जबकि हिमाचल और उत्तराखंड हिमपात होने की संभावना है। वर्षा और हिमपात के कारण एक बार फिर तापमान गिरने से ठंड बढ़ सकती है। उत्तर प्रदेश में अभी पूर्वी जिलों में कोहरे का असर रहेगा। तेज हवाओं के चलने से तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो रही है।

कश्मीर घाटी में बर्फबारी

कश्मीर घाटी में मौसम फिर मेहरबान हुआ और उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। श्रीनगर समेत निचले इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हुई, लेकिन बर्फ के साथ हुई बारिश ने इसे जमने नहीं दिया। उच्च पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते कुपवाड़ा-केरन और बांडीपोरा-गुरेज मार्ग यातायात के लिए बंद किए गए है।शिमला, मनाली समेत कई स्थानों पर हिमपात की संभावना भी आईएमडी के वैज्ञानिको ने जताई है।

उत्तराखंड में बादल छाये रह सकते हैं

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बुधवार और गुरुवार को बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें और चोटियों पर हिमपात के आसार हैं। धूप खिलने से सर्दी से मिल रही राहत पंजाब में मंगलवार की सुबह अधिकतर जिलों में धूप खिलने से लोगों को ठिठुरन से राहत मिली।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button