Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

MAUSAM: मध्य प्रदेश और राजस्थान में ठंड बढ़ी, ओडिशा में कोहरा, हिमाचल में बर्फबारी

दिल्ली। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मौसम का पारा बढ़ने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। अब एक बार फिर तापमान में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में दिन में धूप खिले रहने के चलते पारे में और बढ़ौतरी की संभावना है। वहीं, सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलती रहेगी।  मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और झारखंड में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हिमालय के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। इससे मध्य भारत में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। तापमान में 2 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 15 फरवरी के बाद से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है, जिससे पूरे देश में गर्मी का असर बढ़ेगा।

यहां ऐसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में 8 से 12 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। कोल्डवेव की चपेट में आने वाले 3 जिले हो सकते हैं। ओडिशा में भी कोहरा छाया रहेगा। वहीं, असम और मेघालय में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश: बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ी

मध्य प्रदेश में इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में 36 किमी/घंटा की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं। फरवरी में पहली बार दिन का तापमान 22 डिग्री से नीचे आ गया। पचमढ़ी में तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा।

राजस्थान: ठंडी हवाओं से तापमान गिरा

राजस्थान में उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के चलते तापमान गिर गया। अजमेर, कोटा और बारां जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। 9 फरवरी के बाद ठंड में कुछ कमी आ सकती है।

बिहार: हल्के कोहरे का अलर्ट

बिहार के छह जिलों में हल्के कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। 8 फरवरी से ठंड में और वृद्धि हो सकती है, लेकिन कोल्ड-डे जैसी स्थिति नहीं बनेगी।

झारखंड: गुमला में सबसे ठंडा मौसम

झारखंड में गुमला 12.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। 10 फरवरी के बाद लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है, जबकि 15 फरवरी के बाद गर्मी बढ़ने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। गुरुवार से रात के तापमान में हल्की गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। इसके बाद 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

दंतेवाड़ा जिला गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ठंडा बलरामपुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा। रायपुर में दिन भर ठंडी हवाओं के कारण ठंड का एहसास होता रहा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई