MAUSAM: देश के 22 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 22 राज्यों में आंधी, तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजस्थान और तेलंगाना में लू की चेतावनी दी गई है। राजस्थान के कुछ इलाकों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। खासकर राजस्थान में हीटवेव का नया दौर शुरू हो रहा है, जिससे तापमान 4 से 6 डिग्री तक उछल सकता है।

दिल्ली-NCR में भी लू का असर

दिल्ली-एनसीआर में भी गर्मी फिर से जोर पकड़ रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री के करीब रहा, जबकि मंगलवार को यह 40 डिग्री के पार जा सकता है। 16 से 18 अप्रैल तक यहां हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

15 साल में दूसरी बार अप्रैल में दिल्ली में लू

मौसम विभाग के मुताबिक, साल 2011 और 2022 के बाद यह तीसरी बार है जब दिल्ली में अप्रैल के महीने में लू चल रही है। विभाग के अनुसार, यदि अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा हो जाए, तो उसे लू और 6.5 डिग्री ज्यादा होने पर सीवियर हीटवेव माना जाता है।

इन राज्यों के लिए ये अलर्ट जारी

  • झारखंड: कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि संभव।
  • ओडिशा: बिजली गिरने की आशंका।
  • गुजरात: उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो सकते हैं।
  • राजस्थान: जोधपुर, बीकानेर, शेखावाटी और पाकिस्तान बॉर्डर से सटे क्षेत्रों में भीषण लू की संभावना।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button