Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

MAUSAM: केरल में तेज बारिश से 4 की मौत, मुंबई-ठाणे में रेड अलर्ट, कई राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

दिल्ली। देश में मानसून की तेज शुरुआत के बीच केरल में भारी बारिश से बड़ा हादसा हो गया है। सोमवार को हुई तेज बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के 29 घर पूरी तरह से ढह गए हैं, जबकि 868 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। सरकार ने प्रभावित जिलों में राहत शिविर खोल दिए हैं ताकि पीड़ितों को अस्थायी आवास और मदद मिल सके।

मौसम विभाग ने केरल के 11 जिलों पथानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड़, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के चलते इन जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया है और पहाड़ी क्षेत्रों में लैंड स्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं।

केरल के अलावा महाराष्ट्र के मुंबई और ठाणे में भी भारी बारिश ने परेशानियां बढ़ा दी हैं। सोमवार को मुंबई में दिनभर तेज बारिश हुई, जिससे वर्ली मेट्रो स्टेशन और शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। अंधेरी, भांडुप और पवई जैसे क्षेत्रों में घंटों लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा। लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं और कुछ उड़ानें भी देर से चलीं। इस बार मानसून मुंबई में सामान्य से 16 दिन पहले पहुंच चुका है।

हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट

उधर, हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 27 और 28 मई को शिमला, मंडी और कुल्लू में भी खराब मौसम की चेतावनी दी गई है।

हरियाणा और पंजाब में भी आने वाले चार दिनों तक बारिश का अनुमान है। हरियाणा के 14 जिलों में 27-28 मई को बारिश हो सकती है, जबकि पंजाब के 10 जिलों में तेज हवाएं और बारिश का अलर्ट है। इन हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

बिहार में आंधी बारिश का अलर्ट

बिहार में आज 32 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गया, नवादा और शेखपुरा समेत सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है, जबकि 25 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार मानसून बिहार में पिछले पांच वर्षों की तुलना में सबसे पहले पहुंचने वाला है।

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री जल्द

छत्तीसगढ़ में भी मानसून की जल्दी एंट्री होने की संभावना है। राज्य में 8 जून तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद है, जो सामान्य समय से लगभग पांच दिन पहले है। बीते कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है और यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई