जांजगीर–बिलासपुर हाईवे पर चलती ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

बिलासपुर। जांजगीर–बिलासपुर हाईवे पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती ट्रक में अचानक जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक में आयरन लोड था और वह जांजगीर से बिलासपुर की ओर जा रहा था। हाईवे पर एक स्थान पर पहुंचते ही अचानक तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ और तुरंत ट्रक में आग भड़क उठी। हालात को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाकर चलती ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली।

आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन रुक गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक और उसमें लदा आयरन पूरी तरह जल चुका था।

इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, जो राहत की बात है। पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर भीड़ हटाई और जले हुए ट्रक के अवशेष सड़क से हटवाए, जिसके बाद कुछ समय में यातायात फिर से सामान्य हो सका।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना के बाद प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे समय-समय पर अपने वाहनों की जांच कराएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई